- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Masks Will Be Available For 10 Rupees At 10 Medical Stores
10 मेडिकल स्टोर पर 10 रुपए में मिलेंगे मास्क
काेराेना के डर काे कैश करने में जुटे केमिस्टों पर अब गाज गिरनी तय है, पर उससे पहले ही सभी केमिस्टों को चेतावनी देते हुए एेसे समय में साथ देने को कहा है। अब मनमाने रेट पर मास्क और सेनिटाइजर बेच रहे केमिस्टों को प्रशासन ने बैठक करके साफ शब्दों में कहा है कि मास्क को उनके तय रेट पर ही लोगों को बेचा जाए। मनमाने रेट की वसूली करते मिलने पर केमिस्ट का लाइसेंस रद्द होगा। वहीं नजफगढ़ रोड पर गुरुवार को शहर के मेडिकल स्टोर पर मास्क के रेट को लेकर बहादुरगढ़ डिस्ट्रिक केमिस्ट एसोसिएशन के साथ ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें अापसी बातचीत में तय किया गया कि शहर के 10 मेडिकल स्टोर पर 10 रुपए कीमत में लोगों को मास्क मुहैया कराया जाएगा।
ज्यादा रेट लिया ताे केमिस्ट का लाइसेंस हाेगा रद्द
एसोसिएशन के साथ मीटिंग में सेनिटाइजर के रेट तय करने पर भी सहमति बनी। कैटेगरी वाइज सेनिटाइजर 10 मेडिकल स्टोर पर लोगों को सामान्य दर पर उपलब्ध होगा। हालांकि प्रत्येक शख्स के लिए इसकी लिमिट भी तय की है। ऋषि मलिक की अगुवाई में केमिस्ट संचालकों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। एक घंटे चली मीटिंग में सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर राकेश दहिया व डीसीओ संदीप हुड्डा ने केमिस्टों के समक्ष अधिक दाम पर मास्क व सेनिटाइजर की बिक्री का मुद्दा रखा। बाद में एजेंडे पर सहमति बनी। बैठक में फैसला लिया गया कि ज्यादा रेट लिया तो लाइसेंस रद्द करके दुकान को सील तक भी किया जा सकता है। इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में कई एजेंडों पर सहमति हुई जिनमें यह मुख्य था। राकेश दहिया ने कहा कि शहर में यहां रियायती दरों पर मिलेंगे मास्क-सेनिटाइजर। राकेश दहिया ने कहा कि केमिस्ट शॉप पर मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री की नई गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है।
विदेश से आए 20 लोगाें में सभी सामान्य, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी रहेगी
झज्जर | कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है। इस दृष्टि से जिला प्रशासन के पास अपार शक्तियां आ गई है। इस एक्ट की धाराओं के तहत डीसी किसी भी परिसर व क्षेत्र को सील कर सकते हैं। ट्रैफिक की गतिविधियों को रोक सकता है। कोई मरीज मिलता है, तब उसको उपचार के लिए बाध्य किया जा सकता है। वह कहीं भाग नहीं सकता। इस सब के बाद डीसी जितेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जागरूक होना बेहद आवश्यक है। और ऐसी स्थिति यह काम प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं व आमजनता के सहयोग से हो सकता है। लघु सचिवालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में विदेश से 20 लोग आए हैं। ये सभी स्वास्थ्य हैं। इनमें कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं हैं।
रोडवेज कर्मियों ने भी मांगे मास्क व हैंड सेनिटाइजर स्प्रे
मास्क अौर सेनिटाइजर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई : डीसी ने बताया कि मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी को लेकर एफडीए को मेडिकल स्टाेर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला में कंटोनमेंट यूनिट स्थापित की जा रही हैं। डीसी ने बताया कि साधारण साबुन से 20 सेकेंड तक हाथ धोना ही प्रयाप्त है। ये वायरस हवा से नहीं फैलता। सिविल सर्जन डाॅ. रणदीप पूनिया ने कोरोना वायरस से बचाव संबंधित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कंट्रोल का नंबर आवश्यकता मुताबिक बढ़ाया जाएगा।
तैयारियां के तहत 10 अस्पतालों में बनाई व्यवस्था
प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं और झज्जर जिला में बेरी, बहादुरगढ़ व झज्जर के नागरिक अस्पताल सहित सात अन्य अस्पतालों में 29 बेड को आइसोलेशन वार्ड के रूप में आरक्षित किया गया है। वहीं जिला में 13 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले कच्चे माल पर भी नजर : जिले में पावर प्लांट एवं टायर कंपनी में विदेशी लोगों के आने जाने के सवाल पर डीसी ने कहा कि विदेश से आए लोगों के नाम जिला प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं और उन पर लगातार चैक है। लोकल स्वास्थ्य टीमें संपर्क में है। लेकिन इन यूनिटों में स्वतंत्र रूप से कोई अगल जांच नहीं है। इसके अलावा प्रशासन कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले कच्चे माल पर भी नजर है। बीसीसीआई के प्रधान रामकिशन ने बताया कि अब अपर व लोकर का काम 80 फीसदी से काम होकर 10 फीसदी भी नहीं है।
अाैषधि नियंत्रक अधिकारी गाइडलाइन की माॅनिटरिंग करेंगे
औषधि नियंत्रक अधिकारी को इस गाइडलाइन की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश में कई मामले सामने आने के बाद बहादुरगढ़ में भी मेडिकल स्टाेर्स पर मास्क और सेनिटाइजर खरीदने के लिए ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुअा है। दस दिनों में शहर की दुकानों में सेनिटाइजर व मास्क की किल्लत हो गई। दिल्ली से महंगा अाने के कारण दुकानदारों ने पांच से 10 रुपए कीमत के मास्क 10 गुणा दामों पर बेचना शुरू कर दिया। सेनिटाइजर भी केमिस्ट मनमाने दामों पर बेचने लगे थे।
पत्रकारों से चर्चा करते डीसी जितेंद्र कुमार।
मीटिंग में मौजूद सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर राकेश दहिया व डीसीओ संदीप हुड्डा।
बहादुरगढ़ | काेराेना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए सर्व कर्मचारी संघ सब डिपो बहादुरगढ़ को कार्यकारिणी ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख की मास्क और हेंड सेनिटाइजर स्प्रे देने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ यूनियन सब डिपो बहादुरगढ़ के प्रधान देवेंद्र सिंह कुलासी ने महानिदेशक परिवहन विभाग हरियाणा,अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग हरियाणा सरकार ओर स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार को पत्र लिख कर ड्यूटी के दौरान रोडवेज कर्मचारियों को खतरनाक काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कर्मचारियों को मास्क और हैंड सेनिटाइजर स्प्रेे देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों में काेराेना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है भारत भी इस से बचा नहीं है बहुत से लोगो को इस संक्रमण की वजह से जान से हाथ धोना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज की बसों में ड्यूटी के दौरान चालक व विशेष तौर पर परिचालक का सीधा संपर्क आम जनता से होता है ओर हरियाणा रोडवेज की बसों में विदेश से आने जाने वाले यात्री भी सफर करते हैं जिससे रोडवेज कर्मचारी में वायरस के संक्रमण की संभावना ज्यादा बनी रहती अत सर्व कर्मचारी संघ सब डिपो बहादुरगढ़ की कार्यकारिणी वरिष्ठ विभाग के अधिकारियों से प्रार्थना करती है की कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए कर्मचारियों को मास्क व हैंड सेनिटाइजर स्प्रे प्रदान करवाने का कष्ट करें जिससे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाया जा सके। इस मामले में सभी रोडवेज कर्मियों को भी जागरुक किया जा रहा है।