पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganaur News Haryana News Massive Wrestling Riot Competition To Be Held In Gumad Postponed Till Next Date

गुमड़ में होने वाली विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आगामी तारीख तक स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना के संक्रमण से बचाव में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। भीड़ एकत्रित होने वाले कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। ऐसे में 15 मार्च यानि रविवार को गुमड़ गांव में पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान जी के 120 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में होने वाले विशाल कुश्ती दंगल को आगामी तारीख आने तक स्थगित कर दिया गया है। ये जानकारी गुमड़ गांव के सरपंच रविंद्र पहल ने देते हुए बताया कि आज गुरु हनुमान चैरिटेबल ट्रस्ट व गुरु हनुमान खेल समिति के तत्वाधान में विशाल कुश्ती दंगल होने के साथ ही भंडारे का प्रबंध होना था। इसके अलावा रागनी कंपटीशिन भी रखा गया। उन्होंने बताया कि दंगल में करीब पंद्रह लाख रुपए तक के इनाम बांटे जाने तय थे।

खबरें और भी हैं...