मेडिकल जांच शिविर 15 को
भूना | बाबा राणाधीर मंदिर प्रांगण भूना में सिख वेलफेयर सोसायटी लंदन के तत्वावधान में रविवार 15 मार्च को मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के कॉर्डिनेटर हरविंद्र बागड़ी ने बताया कि इस कैंप में आंखों, चर्म रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, दांतों, बच्चों , नाक कान गला रोग व मनोवैज्ञानिक रोगों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। सिख वेलफेयर सोसायटी लंदन के सौजन्य से भूना में वर्ष 2008 से लोगों की सेवा में दस मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बाबा राणाधीर सेवा समिति के सचिव अनिल सोनी ने लाेगाें से अपील की है कि मरीज अपनी बीमारी संबंधित पुरानी पर्ची एवं टेस्ट रिपोर्ट अवश्य अपने साथ लेकर आएं। मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था 15 मार्च को सुबह 9 बजे से 11बजे तक की गई है। मरीज समय पर शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।