- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Meeting Of Representatives Of Backward Classes And Presidents Of Institutions
पिछड़ा वर्ग व संस्थाओं के अध्यक्षों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
कुरुक्षेत्र | अति पिछड़ा वर्ग की संस्थाओं के अध्यक्षों व विश्वकर्मा समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक सूरजभान पांचाल की अध्यक्षता में जांगड़ा धर्मशाला में हुई। बैठक में मोहन लाल धीमान मुख्यातिथि व शिवदयाल जंगम विशिष्ट अतिथि रहे। पांचाल ने कहा कि बैठक का मुख्य मुद्दा अति पिछड़ा वर्ग व विशेषकर विश्वकर्मा समाज का राजनीति में अनदेखी को लेकर रहा। सर्वविदित है कि हर प्रयास के बावजूद चुनावों में भाजपा को पूर्ण सहयोग व समर्थन के बावजूद पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग के विश्वकर्मा समाज को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। भाजपा को मजबूत करने के लिये समाज के कई सूझवान कार्यकर्ता तन, मन व धन से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर जांगड़ा समाज के प्रधान धर्मपाल जांगड़ा, चतर सिंह जांगड़ा, झींझर पुर के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा, संतराम शौरगिर, आत्माराम जांगड़ा