- Hindi News
- National
- Jhojhu Kalan News Haryana News Meeting To Prepare Preparations For The Honor Ceremony In Sewani
सिवानी में सम्मान समाराेह कार्यक्रम की तैयारियाें काे लेकर की बैठक
सिवानी मंडी| गांव बड़वा में करीबन 30 साल पहले कक्षा दसवीं पास कर चुुके छात्रों द्वारा आगामी 15 मार्च को शिक्षकों के सम्मान समारोह को लेकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है।
इसके लिए रविवार को सिवानी में पूर्व विद्यार्थी संगठन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। इस बारे में पूर्व विद्यार्थी संगठन के प्रवक्ता महेन्द्र गहलोत व सुभाष चन्द्र ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में 20 शिक्षक शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया है जिनमें पृथ्वी सिंह हेडमास्टर ईश्वर सिंह श्योराण बीईओ, प्रदीप नील प्राचार्य डोभी स्कूल, गजानन्द शर्मा, दलीप सिंह ,कृष्ण कुमार कला अध्यापक, रामफल शर्मा पूर्व प्राचार्य पूर, लक्ष्मणदास पूर्व संस्कृत टीचर मेहरचन्द पूर्व प्राचार्य गंगवा,नीना महता मुख्याध्यापिका आदि शामिल है।