- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Members Of Bharat Vikas Parishad Celebrated Holi Festival With Sandalwood Commentary And Gulal
चंदन का टीका व गुलाल लगा भारत विकास परिषद के सदस्यों ने मनाया होली का उत्सव
भारत विकास परिषद जिला कार्यालय में होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन टीका व गुलाल लगाकर सदस्यों का अभिवादन किया और गले लगकर होली के पर्व की बधाई दी। कोरोना वायरस के चलते रंगों का प्रयोग नहीं किया गया। मौके पर सदस्यों ने चुटकुले, गीत व कविताएं पढ़ी और बच्चों ने फिल्मी गानों पर नृत्य किया। राधा कृष्ण मंडली का नृत्य विशेष आकर्षण रहा और सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, संजय भार्गव व शाखा अध्यक्ष नरेश मित्तल ने सभी सदस्यों को पर्व की बधाई दी।
कैथल | होली उत्सव मनाते भारत विकास परिषद के सदस्य।