- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Memorandum Submitted Demanding Agroha Sabarvas Road
अग्रोहा-साबरवस मार्ग बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गांव अग्रोहा से साबरवस के रास्ते को खुलवाने व अन्य जायज मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अग्रोहा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सिरसा स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रकाशवीर जाखड़ व संदीप के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अग्रोहा गांव की जमीन हुडा अब एचएसवीपी में 202 एकड़ अधिकृत की थी, जिसमें रास्ता 33 साबरवस के लिए था और नाली खाल की जमीन भी अधिकृत कर ली गई थी।
उस समय हुडा(एचएसवीपी) ने सैक्टर में से रास्ता देने की हामी भरी थी परंतु बाद में 194 एकड़ जमीन गोरखपुर को दे दी गई, जो अब रास्ता बंद कर रहे है। इस वजह से न केवल साबरमल गांव का रास्ता बंद हो जाएगा, जिस कारण हमारी रोजी रोटी बंद हो जाएगी तथा हमारे खेतों को कृषि से मरहूम होना पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग जताई गई कि अग्रोहा से साबरवस का रास्ता एमएएमसी अग्रोहा की दीवार के साथ किया जाए, सेक्टर में जिन किसानों की जमीन गई है उनका आरएआर कानून के तहत रिहायशी व व्यवसायिक प्लॉट दिए जाए, मुआवजा राशि का एक प्रतिशत भूमिहीन लोगों के विकास के लिए खर्च करने को दिया जाए, भोड़ा अग्रोहा की सीमा पर रास्ता रूका हुआ है उसको
निकलवाया जाए।
अगर इन मांगों पर कार्रवाई नहींं होती है तो मजबूरन संघर्ष करना होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन, सरकार व एनपीसीएल की होगी।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस सिलसिले में उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। इस मौके पर मुकेश तनेजा, राजबीर, लादू चौहान, सतीश तनेजा, महेंद्र फगेडिय़ा मौजूद थे।