पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Memorandum Submitted To Remove Illegal Occupation

नाजायज कब्जे हटवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफीदों. ज्ञापन देने पहुंचे पाजू कला के ग्रामीण।

सफीदों | उपमंडल के गांव पाजू कलां के ग्रामीणों ने गांव में नाजायज कब्जों को लेकर एक ज्ञापन देने के लिए शुक्रवार को नगर के बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। जहां पर बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल की अनुपस्थिति में पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना था कि गांव के विवेक नामक व्यक्तिने गांव की फिरनी पर 5 फीट चौड़ी व 88 फीट लंबाई और 2 फीट चौड़ी व 88 फीट लंबाई तक गांव के मंदिर की जमीन पर नाजायज कब्जा कर लिया है। उक्त गली पहले 33 फीट चौड़ी थी जो अब नाजायज कब्जे होकर मात्र 27 फीट चौड़ी रह गई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि गांव से नाजायज कब्जों को जल्द से जल्द हटावाया जाए।
खबरें और भी हैं...