- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Memorandum Submitted To The Commissioner Regarding The Problems Of The City
शहर की समस्याओं को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम एरिया में सभी नियम तोड़े जा रहे हैं। अवैध निर्माण से लेकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। अगर इन्हें नहीं रोका गया तो यह समाज के लिए खतरा होगा। यह बात हरियाणा भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए कही। मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष जयचंद चौहान, रामर| चौधरी, जयपाल धीमान, नरेश और समय सिंह ने कहा कि उन्होंने शहर की छह समस्याएं निगम कमिश्नर के सामने रखी। जिसमें अवैध निर्माण, सड़क के किनारे पर ही मीट बेचा जा रहा, सरकारी जमीन पर बहुत से लोगों ने कब्जा किया हुआ है। सरकारी दुकानों को किराए पर लेकर किराया नहीं दिया जा रहा। वहीं शहर में स्ट्रीट लाइट्स की भी समस्या है। एक बड़ी दिक्कत शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं की है। इन पशुओं को पकड़ा जाए। जयचंद चौहान ने बताया कि शहर में बहुत से दूध देने वाले, रेहड़ी वाले, ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले और पानी के टैंकर वाले हैं जोकि किराए पर काम करते हैं। इनका पंजीकरण किया जाए।
यमुनानगर | निगम निगम कमिश्नर को ज्ञापन देते भ्रष्टाचा विरोधी मोर्चा के पदाधिकारी।