पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Memorandum Submitted To The Minister To Arrest The Damage Done To Crops Due To Hail

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी कराने को मंत्री को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओलावृष्टि व बेमौसमी बरसात से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल को बावल स्थित उनके निवास स्थान पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। उनकी फसलों में 50 फीसदी से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। अब उनकी फसलों की सही तरीके से गिरदावरी कराई जाए, क्योंकि अगर गिरदावरी में भेदभाव हुआ तो उनको और नुकसान उठाना पड़ेगा। मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष भजनलाल खटाना ने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की 50 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। इसलिए किसानों की आजीविका खत्म हो गई। किसान फसल पर ही निर्भर होता है। नुकसान के कारण घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। संघ ने सरकार से फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाने की मांग उठाने के साथ ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

संघ ने इसके अलावा बनीपुर चौक पर बने नए बस अड्डा में फ्लाईओवर नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण लंबे रूट की बसें नहीं पहुंच पा रही है, ऐसे में फ्लाईओवर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उपमंडल बनने पर भी यहां तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनकर उनके समाधान भी आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार गोरधन, जीतराम, महेंद्र बनीपुर, हीरा सिंह चौहान, पार्षद बनेसिंह, भरत बिदावास, देवी रासियावास, रामचन्द्र टीकला व ईश्वर महलावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...