पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Mental Patient Attacked With Mother In Law Injured Her Daughter In Law

मानसिक रोगी ने डंडे से हमला कर सास-बहू को किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवक ने सोमवार सुबह को गांव खांडरा में सास-बहू को डंडे मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने उसे किसी तरह काबू किया। उसकी पहचान गांव महमदपुर के 23 वर्षीय युवक के तौर पर हुई जोकि मानसिक रोगी बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह युवक डंडा लिए सोमवार सुबह को कालाअंब मार्ग पर देखा गया जहां इसने कई साइकिल व बाइक सवारों पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद यह युवक गांव खांडरा पहुंच गया। खांडरा के बाहरी हिस्से में इसने शौच के लिए जाती एक महिला पर हमले का प्रयास किया तो महिला वहां से भाग निकली। इसके बाद यह युवक नसीरूदीन के घर पहुंच गया। वहां उसने नसीरूदीन के बेटे की प|ी पर हमला करने का प्रयास किया तो नसीरूदीन की प|ी शकीला अपनी बहू को बचाने के लिए पहुंच गई। युवक ने शकीला के सिर पर ही डंडे मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने शकीला की बहू मसरूफा के सिर पर भी डंडे मारकर उसे घायल कर दिया। उनकी चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से युवक को काबू किया। इसी दौरान गांव महमदपुर से युवक के परिजन भी उसे तलाशते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक की मानसिक हालत ठीक न होना बताते हुए उसके व्यवहार के लिए ग्रामीणों से माफी मांग ली। ग्रामीणों के अनुसार इस युवक ने गांव हवेली में भी इसी तरह कइयों को घायल किया है।

खबरें और भी हैं...