पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalanwali News Haryana News Mentally Disturbed Person Hanged Himself In Village Takhtmal

गांव तख्तमल में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपमंडल के गांव तख्तमल में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने गत रात्रि अपने घर में पंखे पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान त्रिलोचन सिंह निवासी गांव तख्तमल के रूप में हुई है। घटना के बाद कालांवाली पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब 30 वर्षीय त्रिलोचन सिंह गत रात्रि सोने के लिए अपने कमरे में गया था। जब उसके परिजन कमरे में गए तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। त्रिलोचन सिंह पंखे में लगाए गए फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा तथा अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की प|ी सर्वजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। त्रिलोचन सिंह नशे का आदी था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था।

खबरें और भी हैं...