- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Mercury Dropped Due To Rain Today And Tomorrow Also
बारिश से गिरा पारा, आज और कल भी संभावना
कैथल| तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि किसानों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। गुरुवार को भी दोपहर के समय अचानक से बादल गरजने लगे और हल्की बारिश करीब आधा घंटा तक हुई। इस दौरान हलकी सूरज की रोशनी भी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 मार्च तक इसी प्रकार का मौसम रह सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। वहीं बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज-चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।