- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Message About Administration Of Mosque Viral Message Administration Alert
मस्जिद निर्माण पर एतराज जता कर वायरल किया मैसेज, प्रशासन अलर्ट
बेगमपुर गांव में हो रहे मस्जिद निर्माण को लेकर गांव के व्यक्ति ने एतराज जताया। मस्जिद के मामले में पंचायत करने को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर दिया। मैसेज से प्रशासन भी हरकत में आ गया। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया। खिजराबाद में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया, लेकिन उससे पहले यह मामला ग्राम पंचायत में हुई पंचायत के माध्यम से निपटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार बेगमपुर निवासी बिरम पाल ने ग्राम पंचायत के सरपंच से पंचायती जमीन में से थोड़ी जगह में अपना कच्चा घर बनाने की गुहार लगाई थी, लेकिन इस पर सरपंच ने उसको मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर बेगमपुर निवासी बिरम पाल ने कहा कि जब पंचायती जमीन पर अवैध तरीके से मुस्लिम मस्जिद का निर्माण कर सकते हैं तो वह तो फिर भी एक गरीब व्यक्ति है। उसके लिए भी कच्चा घर बनाने के लिए जगह क्यों नहीं दी जा रही। इस बात से नाराज होकर बेगमपुर निवासी बिरम पाल ने सोशल मीडिया पर गांव में बन रही अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर एक महापंचायत करने का मैसेज वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर मैसेज पढ़कर अगले दिन प्रशासन भी हरकत में आ गया और अलर्ट जारी कर दिया जिससे गांव में भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए प्रताप नगर थाने में पुलिस फोर्स भेजी गई। गांव में मौजिज लोगों और मुस्लिम समुदाय के लोगों की एक महापंचायत हुई जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारी, प्रताप नगर पुलिस, और ग्राम पंचायत सरपंच मौजूद रहे, जिसमें निर्णय लिया
गया कि बेगमपुर गांव में जिस
जगह पर मस्जिद का निर्माण हो रहा है वह जगह सिंचाई विभाग की है, लेकिन उस पर मालिकाना हक पंचायत का है और उस जगह पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं हो सकता। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। गांव की सरपंच अलका ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने पंचायती जमीन पर हो रही मस्जिद के निर्माण को लेकर ऐतराज जताया था, लेकिन यह मामला पंचायत में निपटा दिया गया।
लोगों ने मस्जिद निर्माण रोक दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि बेगमपुर गांव में जिस जगह पर रहते हैं, वहां पर बसे हुए उनको लगभग 30 साल हो गए हैं। नमाज आदि पढ़ने के लिए उनको दूर गांव की मस्जिद में जाना पड़ता था । इसलिए उन्होंने यहां पर मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन गांव वालों के एतराज के सामने उन्होंने पंचायत का फैसला मंजूर कर लिया है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद,इस्माइलपुर सरपंच अंकित,बजरंग दल से अनिल,अमित जैधर,रोहित आदि मौजूद रहे।
यमुनानगर | बेगमपुर गांव में हुई महापंचायत में मौजूद लोग।