- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Message Of People To Save Water By Playing Holi Of Flowers In Passersby
राहगीरी में फूलों की होली खेलकर लोगों को पानी बचाने का दिया संदेश
करनाल पुलिस की ओर से सेक्टर-12 में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। राहगीरी में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाने की एसएचओ कविता रानी रही। उन्होंने तिरंगे रूपी गुब्बारे उड़ाकर महिला दिवस राहगीरी की रंगारंग शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और तब तक ना रूको जब तक कि आपको मंजिल न मिल जाए। मंच के माध्यम से कविता रानी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और हमारे देश में महिलाओं को जागृत होने की जरूरत है। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस व एनसीसी के महिला कैडेट्स, रिया, महकप्रीत, अंशिका, रिद्धी, भावना ने महिलाओं से संबंधित कोरियोग्राफी, नाटक व नृत्य प्रस्तुत किए। राहगीरी में समाज की विभिन्न सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें निधि गुप्ता, संगीता शर्मा, राजेश्वरी रंधावा, रिद्धी फोर, मोनिका कपूर, एनसीसी व एनएसएस महिला कैडेट्स शामिल थी।
फूलों की होली खेलकर पानी बचाने का दिया संदेश
राहगीरी में फूलों की होली खेली गई व लोगों को पानी व कैमिकल रहित होली खेलने का संदेश दिया गया। जिम्नास्ट का भी शानदार आयोजन किया गया। सुरेश पुनिया ने सभी प्रबंधन करते हुए सुरक्षा को संभाला। मंच का संचालन प्रोफेसर डाॅ. बीर सिंह व स. परमिंदर पाल सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर राजीव ओहरी, जेसी बब्बर, सुशील छाबड़ा, डाॅ. पवन, विनोद शर्मा, यश कालड़ा, बिट्टू निर्वाण सहित अन्य मौजूद रहे।
करनाल. नगर निगम व पुलिस की ओर से सेक्टर-12 में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती महिलाएं।