होली के पर्व पर पानी बचाने का संदेश दिया
जुलाना| क्षेत्र के सभी गांवों में होली और फाग का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। होली के पर्व पर पानी बचाने का संदेश दिया गया। गांव ही नहीं स्कूलों में भी छात्रों ने पानी रहित होली मनाई । गतौली गांव के सर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फाग का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में छात्रों ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर नृत्य किया और तिलक की होली मनाई। स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र ढांडा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है।