- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Metro Train Will Be Available Soon From Kirti Nagar To Dwarka
कीर्ति नगर से द्वारका के लिए जल्द ही मिलेगी मेट्राे लाइट ट्रेन की सुविधा
बहादुरगढ़ की ग्रीन लाइन से चलकर कीर्ति नगर जाकर वहां से अागे के स्टेशनों की मेट्रो पकड़ने वालों को अब जल्द ही द्वारका के लिए मेट्रो लाइट ट्रेन की सुविधा भी मिलने जा रही है। बहादुरगढ़ होशियार सिंह स्टेडियम से चलकर जो लोग सीधे कीर्कि नगर तक जाते हैं सबसे अधिक लाभ व सुविधा उन लोगो को होगी। सात कोच की मेट्रो लाइट ट्रेन कीर्ति नगर से द्वारका-बामनौली के बीच चलेगी। इसके लिए डीएमआरसी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह ट्रेनें वातानुकूलित व लो-फ्लोर बसों की तरह होंगी। मेट्रो लाइट में किस तरह का सिग्नल सिस्टम की सुविधा की जाएगी अभी यह तय नहीं हुआ है, लेकिन मेट्रो लाइट कॉरिडोर बनाने का फैसला डीएमआरसी ने दो मेट्रो लाइट कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है। यह कॉरिडोर कीर्ति नगर से द्वारका सेक्टर 21-बामनौली के बीच बनना है। इसके निर्माण में मेट्रो की तुलना काफी कम होगी। अब जल्द ही कॉरिडोर को दिल्ली व केंद्र सरकार से मंजूरी मिलनी है जिसके बाद डीएमआरसी काम शुरू करेगी।
ट्रेन की लंबाई 45 मीटर और चाैड़ाई 2.65 मीटर हाेगी
ट्रेन की कुल लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 2.65 मीटर होगी। प्लेटफार्म की लंबाई 50 मीटर होगी। इस ट्रेन की औसत गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। सभी ट्रेनों की क्षमता 425 यात्रियों की होगी। इसके साथ साथ लो फ्लोर बस की तरह ट्रेन की सतह भी जमीन से महज एक फीट ऊंची होगी। इसलिए प्लेटफार्म भी बस स्टैंड की तरह कम ऊंचाई वाले होंगे। लो फ्लोर बस की तरह होगी सीट ट्रो लाइट ट्रेन के कोच में पहियों के पास का हिस्सा थोड़ा ऊंचा होगा। जहां लो फ्लोर बस की तरह सीट होगी। इन ट्रेनों में दोनों साइड से यात्रियों के बैठने के लिए सीटें होंगी। इस प्रस्तावित कॉरिडोर पर सात कोच की मेट्रो लाइट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वहीं रिठाला से नरेला के बीच तीन कोच की मेट्रो लाइट ट्रेनें चलेंगी।