दिव्यांग युवक के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
जींद | सदर थाने के अधीन आने वाले एक गांव के 17 वर्षीय दिव्यांग के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ कुकर्म करने, जातिसूचक गाली देने पर एसटी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। सदर थाने के अधीन आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा चलने-फिरने और बोलने में असमर्थ है। 12 मार्च सुबह नरवाना के धौला कुआं निवासी अमित उसके बेटे को ले गया और उसके साथ कुकर्म कर दिया। उनके द्वारा मौके पर पहुंचने पर वह दीवार फांदकर कूदने लगा तो गिर गया, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। उसके बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ कुकर्म करने, जातिसूचक गाली देने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।