मिथिलांचल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
सोनीपत | मिथिला वासियों की प्रतिनिधि संस्था मिथिलांचल समाज की ओर से माडल टाउन स्थित नवदुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोगों को संगठित करने, महाकवि विद्यापति महोत्सव का आयोजन करने, मैथिली भाषा व मिथिला लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर सदस्यों ने जोर दिया। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी गई। महिलाओं ने मैथिली भाषा में होली की गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।