पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News Mla Gondar Announced To Give 15 Lakh Rupees To Build The Ashram

विधायक गोंदर ने आश्रम बनाने के लिए की 15 लाख रुपए देने की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीलोखेड़ी | पोल्ट्री एरिया में स्थित धर्मशाला में संत कबीर दास प्रबंधक कमेटी द्वारा कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष किशाेरी लाल ने की और मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक धर्मपाल गोंदर मौजूद रहें। कमेटी के अध्यक्ष किशोरी लाल व अन्य सदस्यों द्वारा पूर जोर मांग की गई कि धार्मिक समाज के पास कोई आश्रम नहीं है। इस कारण व कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते। इसलिए सामाज को आश्रम बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इसके लिए उन्होंने विधायक के सम्मुख 11 लाख की मांग की, जिसपर दरियादिली दिखाते हुए उन्होंने 15 लाख अनुदान के रूप में देने की घोषणा कर धानक समाज की वाहावाही लूटी। विधायक ने कहा कि महिला बचपन से लेकर बुढ़ापे तक समाज की सेवा करती है। इस दौरान व दो परिवारों का पालन व पोषण भी करती है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है, विशेषकर धार्मिक समाज के लिए। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष मनोहर लाल, सचिव बलजीत सिंह, पूर्व पार्षद अशोक अहलावत, पूर्व अध्यक्ष कैलाश कुमार, राजकुमार इंदोरा, महिंद्र नागर मौजूद रहें।
खबरें और भी हैं...