- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Mla Inaugurates New Atal Tinkering Lab Of Science At Doon Public School Hatho
दून पब्लिक स्कूल हथो में साइंस की नई अटल टिंकरिंग लैब का विधायक ने किया उद्घाटन
नरवाना | दून पब्लिक स्कूल हथो में साइंस के नए अविष्कार व खोज की अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। लैब का उद्घाटन हलका विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा व विशिष्ठ अतिथि सुरेश कुमार पूर्व चेयरमैन नगरपालिका ने किया। बच्चों द्वारा अटल टिंकरिंग लैब में बनाये गए प्रोजेक्ट व मॉडल के बारे में विधायक को बताया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में बच्चो द्वारा नाटक ,पंजाबी, हरियाणवी व राजस्थानी नृत्य और मोबाइल प्रयोग पर संदेश दिया गया। विधायक रामनिवास सुरजाखेडा ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब निति आयोग भारत सरकार द्वारा नई खोज व अविष्कार को जन्म देने की पहल है, जिसमें छह वर्ष के बच्चों से ही उनमें कुछ करने का जुनून पैदा करना है। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन संदीप गर्ग, प्रधानाचार्य रानी कौशिक, राजेश अंबरसर, नायक, जगदीप शर्मा, परवीन मित्तल, दीपक सिंगला, कमल गर्ग, साहिल शर्मा, लोकेश शर्मा मौजूद रहे।