- Hindi News
- National
- Chang News Haryana News Mla Kundu Told Cm Corrupt Said Difference Between Statement And Action
विधायक कुंडू ने सीएम को बताया भ्रष्टाचारी, कहा- कथनी और करनी में अंतर
चांग | महम िवधायक बलराज कुंडू ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी और करनी में अंतर है। उनका आशीर्वाद खुले रूप से भ्रष्टाचारियों के साथ है। वे चांग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कुंडू शुक्रवार को गांव मुंढाल, जताई, तालु, चांग, सैय आदि गांवों में 22 मार्च को रोहतक मेें की जाने वाली रैली का न्याेता देने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे भी मुख्यमंत्री को आम लोगों की तरह ईमानदार मानते थे, लेकिन जब आमजन ने उनके आगे विभिन्न घाेटालों के बारे में बताया। लोगों ने कहा कि वे इन घोटालों की आवाज को विधानसभा में उठाएं।