मुआवजे के लिए विधायक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हलका सफीदों में हुई भारी ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए हलका विधायक सुभाष गांगोली गुरुवार को एसडीएम सत्यवान सिंह मान से मिले अैर ओलावृष्टि के कारण फसलों में भारी नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त जींद के नाम ज्ञापन सौंपा।
विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि सफीदों हलके में बुधवार देर रात ओलावृष्टि के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों पर कुदरत और सरकार की यह दोहरी मार है।
पहले ही किसानों को उनकी फ सलों के उचित दाम नहीं मिल रहे थे। अब अब ओले गिरने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विशेष गिरदावरी करवाने के लिए कहा गया है और किसानों कि भरपाई के लिए प्रति एकड़ 35 हजार रुपए मुआवजा दिए जाने कि मांग रखी है। इस अवसर पर कर्मपाल शास्त्री, अनिल कुंडू और महेंद्र मलिक मौजूद रहे।