- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Mnrega Workers Accused Of Accounts Fraud Sdm Orders Inquiry
मनरेगा मजदूरों ने लगाया खातों में गड़बड़ी का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
गांव एमपी सौत्र के मनरेगा मजदूरों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिला पार्षद एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान रामचंद्र शहनाल के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्र सिंह से मिला।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर पंचायत ने जानबूझ कर आधे से ज्यादा मजदूरों के जॉब कार्डों के कटिंग कर दी जिससे मजदूरों को एक साल से काम नहीं मिल रहा। रंजिश के चलते गांव के 300 मजदूरों में से करीब 200 मजदूरों के जॉब कार्डों के नंबर छेडछाड़ कर बदल दिये। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने इस मामले में पंचायती विभाग के एसईपीओ को को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। जिला पार्षद रामचंद्र शहनाल मनरेगा मजदूर बीरबल सिंह, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, सुधीर,गुरप्रीत सिंह,रमेश कुमार, छिंदो बाई, बिमला बाई ने कहा कि गांव में करीब 300 मनरेगा मजदूर हैं। उन्हें साल भर से मनरेगा का काम नहीं मिल रहा। उनका कहना है कि जब उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि उनके जाब कार्ड नंबर गलत दर्ज कर रखे है। जिससे वजह से कंप्यूटर उनकी आईडी नहीं उठा रहा। वे मनरेगा कार्यालय में सूची लेेने आए तो देखा कि गांव के करीब 200 मजदूरों के जाब कार्ड नंबर कटिंग कर गलत दर्ज कर रखे थे। मनरेगा मजदूरों ने कहा कि जो लोग सीधे काम की डिमांड करते थे उनको काम नहीं दिया जाता था। पंचायत अपने चहेते लोगों व मेट की सूची के अनुसार ही काम दे रही थी।
पुतले जलाने का निर्णय लिया
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने शनिवार से मनरेगा के काम की मांग को लेकर हर गांव में पीएम व सीएम के पुतले जलाने का निर्णय लिया।
मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी: एसडीएम
मजदूरों ने खातों से छेड़छाड़ व कटिंग की सूची दी है। पंचायती विभाग को मामले की जांच के आदेश दिए गए है। मामले की जांच कर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' - सुरेंद्र सिंह, एसडीएम|
कोई गड़बड़ी नहीं की: सरपंच
भ्रष्टचार व गड़बड़ी जैसा कोई मामला नहीं। कुछ लोग वैसे ही झूठे आरोप लगा रहे हैं। मजदूरों को नियमानुसार काम दिया जा रहा है।\\\'\\\' - बिमला देवी, सरपंच|