- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Mobile Van Will Reach Village To Village And Promote Red Cross Activities
मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर करेगी रेडक्रॉस की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार
जिला रैडक्रॉस सोसायटी व सैंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए मोबाइल प्रदर्शनी बस 9 मार्च को सिरसा पहुंचेगी। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान 9 मार्च को प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय से बस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह बस जिला के विभिन्न खंडों में पहुंच कर रैडक्रॉस व सैंट जॉन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेंगी।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि 28 फरवरी को हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ से महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण कार्य ने शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी 2020 की तीन बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इन जागरूकता बसों द्वारा हरियाणा के भिन्न-भिन्न जिलों में रैडक्रॉस व सैंट जॉन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
रेडक्रॉस की गतिविधियों से युक्त वैन को झंडी दिखाएंगे डीसी आज
उन्होंने बताया कि आमजन को इस मोबाइल प्रदर्शनी के माध्यम से रैडक्रॉस द्वारा दिव्यांगों के कल्याणार्थ किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी रैडक्रॉस के जिला प्रशिक्षण अधिकारी गुरमीत सिंह सैनी तथा दो स्वयंसेवकों द्वारा प्रदान की जाएगी। यह मोबाइल प्रदर्शनी बस सिरसा से ओढां, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां व नाथूसरी चौपटा होते हुए वापिस सिरसा पहुंचेगी। और लोगों को जागरूक करेंगी।