पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Money Earned By Selling Drugs Causes Misery Niranjan

नशा बेचकर कमाया धन दुखों का कारण बनता है: निरंजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुहला चीका| राष्ट्रीय जनशक्ति मंच की बैठक गांव पाबसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक डाॅ. सुरेंद्र बंसल ने की। बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंच के वरिष्ठ नेता निरंजन गुर्जर कांगथली ने कहा कि किसी का भला करके कमाया गया पैसा मनुष्य को आनंद और सुख देता है जबकि किसी का घर उजाड़ कर, बुरा करके या नशा बेचकर कमाया गया धन दुखों का कारण बनता है। मंच के संस्थापक डाॅ. सुरेंद्र बंसल ने क हा कि उनका मंच गांव-गांव जाकर लोगों को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक कर रहा है । मौके पर प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुखचैन सिंह थिंद, दर्शन सिंह बलबेहड़ा, दिलेर वाल्मीकि, उसमान खान पीडल, नायब सिंह हरिगढ़ व मलकीत सिंह हरिगढ़ भी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...