पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Monthly Meeting Today Dc Will Review The Progress Of Various Schemes

मासिक बैठक आज, डीसी करेंगे विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा| नगराधीश कुलभूषण बंसल ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान करेंगे।

नगराधीश ने बताया कि मासिक बैठक में सभी विभागों की सीएम विंडो व अन्य शिकायत पोर्टल पर आई शिकायतों के निपटान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम, सक्षम हरियाणा (शिक्षा) योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, वाटर स्टोरेज टैंकों व सीवरेज सिस्टम, जिला स्तरीय शिकायत समिति व निगरानी समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी, बंधुआ मजदूर, जनगणना 2021, पीसी एवं पीएनडीटी, पोक्सो एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के संबंध में बैठक लेंगे।
खबरें और भी हैं...