- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News More Than 10 Colonies Have Impaired Levels After The Rain Of Roads Waterlogged People Worried
10 से ज्यादा कॉलोनियों में सड़कों का बारिश के बाद बिगड़ा लेवल, जलभराव से लोग परेशान
शहरी क्षेत्र में नगर परिषद की लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी ने शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी है। शहर की 10 से ज्यादा कॉलोनियों और सड़कों पर या तो सड़क का लेवल ठीक न हाेने से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाती या फिर गड्ढा खोदकर ही ठेकेदार भूल गए।
इससे कारण शहर की 1 लाख से ज्यादा की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो बरसात खत्म होने के 48 घंटे बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई है।
थोड़ी सी बरसात होने पर ही शहर पानी-पानी हो जाता है। इसका मुख्य कारण जहां एक ओर बरसाती पानी का समुचित प्रबंध न होना है वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में गड्ढों के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लापरवाही जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन की भी स्पष्ट है। यदि समय पर अधिकारी ध्यान दें तो शहरवासियों को कुछ राहत मिले लेकिन इस ओर कोई अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं है।
सीवरेज कनेक्शन रह गया है बाकी
शहर की अग्रसेन कॉलोनी की सीवरेज समस्या और बरसाती पानी समस्या हमारे संज्ञान में है। इसका समाधान करने के लिए नई पाइपलाइन का काम चल रहा है। कनेक्शन बाकी रह गया है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में कनेक्शन कर देंगे। इसके बाद कुछ काम पूरा होते ही इन कॉलोनीवासियों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।\\\'\\\' -मानव, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
पॉश एरिया सी ब्लॉक में जमा बरसाती पानी, टूटी सड़कें
शहर के पॉश एरिया सी-ब्लॉक में भी निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूपेंद्रा गैस सर्विस वाली रोड पर तो इतना बुरा हाल है कि यहां से राहगीरों का गुजरना और घर वालाें का घर से निकलना ही दूभर हो गया है। सी-ब्लॉक निवासी सोनू सेतिया, कस्तूरी छाबड़ा, नवीन कंबोज, अशोक कुमार, बलदेव मेहता ने बताया कि बरसात होने पर सबसे ज्यादा खराब स्थिति बन जाती है। बरसात खत्म होने के एक-एक हफ्ते तक भी पानी सड़क पर ठहरा रहता है। सड़क भी टूट जाती है और गड्ढों के कारण परेशानियां होती हैं।
शिव नगर की अधूरी गलियां कर रही लोगों को परेशान
शहर के कंगनपुर रोड स्थित शिव नगर की विभिन्न गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्र निवासियों लाल चंद, दीपक, रोहित, पुनीत ने बताया कि ठेकेदार ने इन गलियों को उखाड़कर छोड़ दिया है। गलियों में रोड़ी-पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है और गलियों का निर्माण पूरा नहीं किया जा रहा है। कंगनपुर रोड स्थित शिव नगर की गली नंबर 1 और गली नंबर 5 निवासियों ने बताया कि ठेकेदार ने बिना तैयारी के गलियों का निर्माण शुरू कर दिया। अभी तक गली में पेयजल की पाइपभी कई जगह से लीक है लेकिन इसे ठीक भी नहीं किया जा रहा।
शिव नगर गली में पेयजल पाइपलाइन लीकेज है।
शहर के सी-ब्लॉक स्थित भूपेंद्रा गैस एजेंसी रोड, जहां बरसाती पानी निकासी न होने से सड़क पर ठहरा पानी।