पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News More Than 60 Useful Books Presented In Government Primary School Library

सरकारी प्राइमरी स्कूल की लाइब्रेरी में भेंट की 60 से ज्यादा उपयोगी किताबें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल को आगे बढ़ाते हुए राजकीय प्राइमरी पाठशाला ढालियावास में रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन के तहत पांचवीं कक्षा तक की विभिन्न विषयों की 60 उपयोगी पुस्तकें स्कूल की मिनी लाइब्रेरी को दी गई।

क्लब पीआरओ यादके सुगंध ने बताया कि रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन के तहत एक मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है। जिसमें रोटरी क्लब की ओर से 5वीं कक्षा तक की करीब 10 हजार मूल्य की किताबें प्राइमरी स्कूलों में मिनी लाइब्रेरी के लिए दी जा रही है। स्कूल प्रिंसिपल पुष्पा देवी ने रोटरी क्लब का आभार जताया। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान अरुण गुप्ता, सचिव जयप्रकाश चौहान, अमित यादव, मिडिल स्कूल हेड रवि प्रकाश व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...