- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Most Women Are Unable To Get Nutrition Due To Lack Of Awareness Rajbala
जागरुकता के अभाव के चलते ज्यादातर महिलाएं नहीं ले पाती पोषाहार :राजबाला
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत भारत सेवक नगर की आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम किया गया। इसमें रंगोली, कलश यात्रा, रेस्पी बनाकर पोषाहार के बारे में महिलाओं को बताया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से तैयार रंगोली को सबने पसंद किया। कलश यात्रा कॉलोनी की विभिन्न गलियों में गई। इसके माध्यम से बताया गया पोषाहार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। सर्कल सुपरवाइजर राजबाला, कविता, वंदना ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
सर्कल सुपरवाइजर राजबाला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पोषाहार की जानकारी देना है। जागरुकता के अभाव में अधिकतर महिलाएं पोषाहार नहीं ले पाती जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। गर्भावस्था में ध्यान ने देेने पर बच्चे की सेहत ठीक नहीं रहती। जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समय रहते गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के बारे में पता चले, जिससे वे इस पर ध्यान दे सके। सर्कल सुपरवाइजर कविता ने कहा कि हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। विभाग का मकसद यही है कि कुपोषण से बचाव हो सके। हमें सुपोषण अपनाना है कुपोषण को भगाना है। इस मौके पर काफी संख्या में सेविकाएं मौजूद रहीं।
यमुनानगर | भारत सेवक नगर में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रंगोली बनाकर पोषाहार के लिए जागरूक किया।