पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Mother Of Four Children Missing Case Registered For Kidnapping Neighbor

चार बच्चों की मां लापता, पड़ोसी पर अगवा करने का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां घर से लापता हो गई। बहू के लापता होने पर ससुर ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रह रहा दो बच्चों का पिता उसकी बहू को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च की सुबह नौ बजे से उसकी 45 वर्षीय पुत्रवधू घर से लापता है।

काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्हें पता चला कि पड़ोसी 40 कृष्णपाल भी घर नहीं है। उन्हें शक है कि पुत्रवधू को कृष्णपाल ही शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस की मानें तो लापता पुत्रवधू के चार बच्चे हैं वहीं, जिस पर उसे अगवा करने का आरोप है उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल केस कर दोनों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...