मां-बेटे काे पीटकर किया घायल, केस दर्ज
कैथल| कहासुनी के बाद हुए विवाद में तीन लोगों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। कलायत निवासी बबली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह मजदूरी करती है और उसके घर के सामने रणधीर का मकान है। महिला का आरोप है कि उसने मकान के ऊपर कमरा बनवाने के लिए मिस्त्री लगाए थे। छह मार्च को शाम साढ़े 4 बजे रणधीर घर के पास लघुशंका कर रहा था। उसने इस बात पर एतराज जताया तो महिला मीनू व खजानी भी वहां आ गई और कहासुनी शुरू कर दी। उस समय बीच-बचाव हो गया था। कुछ देर बाद रणधीर का लड़का शोकी, काशा व गांधी आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे गंडासी भी मारी। शोर सुनकर उसका बेटा आया तो आरोपी ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। कलायत थाना से एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।