पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Mother Son Mla Talks With Mill Management On Dharna Since 29 Days Said Take Action As Per Rules

29 दिन से धरने पर मां-बेटा, विधायक ने मिल प्रबंधन से की बातचीत, कहा- नियमानुसार करें कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | नौ साल से एक्सग्रेशिया पॉलिसी के तहत नौकरी न मिलने के चलते पिछले 29 दिनों से सुनीता व उसका बेटा चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मां बेटे से मिलने के लिए शाहाबाद के विधायक रामकरण काला मिल परिसर में पहुंचे। मिल के अधिकारियों से बातचीत की। काला ने कहा कि मिल प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले। धरने पर बैठे परिवार की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन नियमानुसार इस पर कार्रवाई करते हुए परिवार को रोजगार उपलब्ध कराए। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार व उसकी माता सुनीता रानी ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग भी की है कि या तो शाहाबाद शुगर मिल में अनुकंपा सहायता नियम 2005 के तहत नौकरी दिलाई जाए या इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि वह कई विभागों के चक्कर काट कर परेशान हो चुके हैं।
खबरें और भी हैं...