कनालसी के मुकेश कुमार ने फंदा लगाकर दी जान
यमुनानगर | रविवार को बूडिया इलाके के गांव कनालसी निवासी करीब 38 वर्षीय मुकेश कुमार ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मुकेश मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। रविवार को मुकेश का शव गांव मैहरमाजरा निवासी एक किसान के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बूडिया पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।