पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Munadis Should Get The Numbering Appointment Process Done Again

नंबरदार नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा से कराने को कराएं मुनादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना | बिचपड़ी गांव के ग्रामीण सोमवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ से मिलकर गांव में नंबरदार की नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार दोबारा से कराने मांग की है । ग्रामीणों ने बताया कि नंबरदार रामकुवार का देहांत हो गया था। उनके स्थान पर प्रदीप, सचिन और कुलदीप ने आवेदन किया था। आवेदन को लेकर गांव में मुनादी नहीं कराई गई, जिससे किसी को इस बारे में पता ही नहीं चला। इसलिए गांव में मुनादी कराकर फिर से आवेदन मांगें जाएं। ग्रामीणों ने कहा कि जिन ग्रामीणों ने आवेदन किए हैं, उनमें से कई ग्रामीण दूसरे पाने के हैं। ग्रामीणों ने पंच सुरेंद्र, बलविंद्र, जगमेंद्र, नरेश कुमार, जोगेंद्र, मोहित, बलबीर, रामगोपाल, चेतराम आदि के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम को सौंपा ।
खबरें और भी हैं...