पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Municipal Body Will Make Parents Aware For Admission Under Rule 134a Call 011 40849062 For Information About The Application

नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए अभिभावकों को जागरूक करेगी नगर निकाय, आवेदन की जानकारी के लिए 011-40849062 पर करें कॉल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए नगर निकाय अभिभावकों को जागरूक करेगी। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के उपायुक्तों को पत्र जारी कर जागरूक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए अभिभावकों को जानकारी मिले और वे दाखिले के लिए बच्चों के आवेदन करवा सके। इसके बावजूद आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40849062 जारी किया गया है। 20 मार्च तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अभिभावकों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े इसलिए कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से ही आवेदन किए जा सकते हैं। जहां आवेदन के लिए महज 20 रुपए का शुल्क लिया जाएगा, इंटरनेट कैफे पर आवेदन के लिए 100 से 150 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ता था। 26 फरवरी को स्कूलों की ओर से खाली सीटों का ब्योरा न देने के कारण बंद कर दिया गया था। जिसके कारण 10 दिन बाद नियम 134ए का पोर्टल खोला गया था। ऐसे में अभिभावकों के पास आवेदन करने के लिए सात दिन शेष बचे हैं।

हरियाणा शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत अधिक से अधिक बच्चे फार्म भर सकें, इसके लिए प्रदेशभर में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस संदर्भ में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी किया। कहा गया है कि सभी जिला उपायुक्त अपने अपने अधिकार क्षेत्र में नगर परिषद, नगर पालिका, पंचायत, कमेटी, यूनियन आदि के माध्यम से नियम 134ए के तहत दाखिलों के बारे में प्रचार प्रसार करें, ताकि अधिक अधिक बच्चों की भागीदारी हो सके। पत्र में कहा गया है कि 134ए-एचआर डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च से आंरभ हो चुके हैं तथा 20 मार्च तक किए जा सकेंगे।

फार्म भरने में लगते हैं 15 से 20 मिनट| एक फॉर्म को भरने में कई कॉलम भरने पड़ते हैं। जिसमें करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में मिनिमम चार्ज रखने से अभिभावकों को फायदा होगा। अब तक अभिभावक 100 से 150 रुपए प्रति फॉर्म दे रहे थे। 20 मार्च तक अभिभावक फॉर्म ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसके पश्चात 27 मार्च को योग्य फॉर्म के लिए बीईओ व बीईईओ कार्यालय में लिस्ट चस्पा होगी। 12 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा जबकि 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पहले ड्रॉ के दाखिले किए जाएंगे। जिसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।

ये रहेगा शेड्यूल| 12 अप्रैल से असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में 55 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। परिणाम जारी होने के बाद पहला ड्रॉ 18 अप्रैल को निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में जिन बच्चों के नाम आएंगे, उन्हें 20 से 28 अप्रैल तक संबंधित प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिया जाएगा।

अभिभावकों को ये दस्तावेज जमा करने होंगे

नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभिभावकों के पास बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र साथ में लेकर जाएं। जिससे ऑनलाइन आवेदन के साथ अटैच करना होगा।

134ए के तहत दाखिले के लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा दी गई है। 134ए के तहत आवेदन करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
शमशेर सिंह सिरोही, डीईईओ कैथल
खबरें और भी हैं...