पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Munshi Celebrated Birthday By Planting Sapling In Sangatpura Chowki Campus

संगतपुरा चौकी परिसर में पौधा लगाकर मनाया मुंशी ने जन्मदिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना सदर की गांव संगतपुरा की चौकी में मुंशी बिजेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाया गया। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने पूरे परिसर में पौधा रोपण कर जन्मदिन मनाया। कर्मचारियों ने पौधा रोपण करने के साथ ही पेड़ बनने तक इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। रमेश कुमार ने कहा कि अब सभी कर्मचारियों के जन्मदिन पर पौधे रोपित किए जाएंगे।

श्रमदान कर पुलिसकर्मियों ने की थानों व चौकियों में साफ सफाई : एसपी शंशाक कुमार सावन के हर रविवार को श्रमदान के निर्देश के बाद पुलिस कर्मचारियों ने थाने और चौकियों में सफाई अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी थाना व चौकियों में अंदर व बाहर से साफ सफाई की गई है। इसके अलावा सुंदरता के लिए फूलदार पौधे भी
लगाए गए।

रविवार को थाना में सफाई करते हुए पुलिस कर्मचारी।

कैथल | पौधा रोपित करके मुंशी का जन्मदिन मनाते हुए पुलिस कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...