पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News Murder Or Accident Dead Body Of Youth Found Near Kiosks Death Due To Falling From Fellow Spoke Machine Family Feared Murder

हत्या या हादसा: खोखे के पास मिला युवक का शव, साथी बोले-मशीन से गिरने से हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तंगौर वासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला।

परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं साथियों का तर्क है कि थ्रैशर मशीन से नीचे गिरने पर उसकी मौत हुई। मृतक की शिनाख्त रामदिया निवासी गांव तंगौर शाहाबाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बुधवार को शव थाने में रख कर प्रदर्शन भी किया। किसी तरह परिजनों को पुलिस ने समझाया। शिकायत के आधार पर तंगौर के ही 5 लोगों रोशन लाल, रजत कुमार, अनिकेत, मनदीप, जीतराम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि परिजन दो अन्य लोगों पर भी आरोप लगा रहे हैं।

होली के दिन खोखे के पास मिला शव : तंगौर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका 38 वर्षीय बड़ा भाई रामदिया तंगौर के रजत और उसके पिता रोशनलाल की मशीन पर चूड़ी निकालने का काम करता था। होली के दिन रामदिया गांव के ही अनिकेत, जीतराम, रजत कुमार, मनदीप काम पर गए थे। इन दिनों ये लोग थ्रैशर पर सरसों आदि निकाल रहे हैं। जिससे तूड़ी भी बनती है। शाम को करीब साढ़े 7 बजे जब किसी काम के लिए निकला था। रास्ते में ऋषिपाल के खोखे के पास सड़क पर उसे रामदिया बेसुध पड़ा मिला। तब उसने किसी तरह प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम करके अपने भाई को इलाज के लिए सीएचसी शाहाबाद लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को यहां फैंका गया। डीएसपी मांजू के मुताबिक फिलहाल शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। इस मामले में फोरेंसिक जांच भी की है। साथ ही अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मृतक रामदिया अपने पीछे प|ी और तीन बेटियां छोड़ गया। भाई संजीव कुमार का कहना है कि सभी को यही चिंता है कि रामदिया की मौत के बाद उसके परिवार को कौन संभालेगा।

दोस्तों का तर्क मशीन पर चढ़कर नाच रहा था रामदिया

वहीं जिनके साथ वह काम पर गया था, उन लोगों का कहना है कि वे सब काम से वापस लौट रहे थे। रास्ते में रामदिया मशीन पर चढ़कर नाचने लगा। इसी बीच वह पैर फिसलने से नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन लोगों ने परिजनों को काफी समझाना चाहा, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बुधवार को परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। जहां शव रख कर प्रदर्शन किया। कहा कि उक्त पांचों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। पता चलते ही डीएसपी सुरेंद्र मांजू मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों को समझाना चाहा, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। विधायक रामकरण काला भी सूचना पर थाने पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस को कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि हत्या का मामला है तो दोषियों को कड़ी सजा दिलाएं। डीएसपी सुरेंद्र मांजू ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

शाहाबाद। रामदिया का फाइल फोटो।

शाहाबाद। परिजनों से बात करते डीएसपी सुरेंद्र मांजू।
खबरें और भी हैं...