- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Murti Devi Became The Deputy Chief Of Anganwadi Workers And Helper Union
मूर्ति देवी बनी आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की उपप्रधान
भिवानी| आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की नई कमेटी के चुनाव के लिए शुक्रवार को खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में सर्व सहमति से मूर्ति देवी बिजारणिया द्वारा आंगनवाड़ी महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपप्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। मूर्ति देवी अपनी नियुक्ति पर यूनियन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी महिलाओं की समस्या को सरकार के सामने प्रथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा यूनियन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक आंगबाड़ी महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।