पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Must Follow The Rules Of Arya Samaj Karnadev Kamboj

आर्य समाज के नियमों का पालन करना होगा : कर्णदेव कांबोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर|आर्य समाज मंधार के दो दिवसीय 46वां वार्षिक उत्सव का रविवार को समापन हो गया। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज व मार्केट कमेटी रादौर के चेयरमैन चौधरी कल्याण सिंह कांबोज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। आर्य समाज मंधार के प्रधान यशपाल आर्य व मंत्री कुलदीप सिंह आर्य की देखरेख में आयोजित हुए वार्षिक उत्सव मेंं ग्रामीणों ने हवन कर विश्व शांति व भाईचारे की कामना की। वहीं परमात्मा से सभी ने दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के जल्द खत्म होने की कामना की। वार्षिक उत्सव में आर्य जगत के ख्याति प्राप्त उपदेशक आचार्य वेदव्रत, गुरुकुल छपरा शाहाबाद व भजनोपदेशक रामनिवास आर्य पानीपत, मनीता आर्य वैदिक भजनोपदेशक हरिद्वार व जयपाल आर्य कुरुक्षेत्र ने उपदेश व भजनोपदेश का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि देश को आजाद कराने में आर्य समाज की विशेष भूमिका थी। इसके लिए हमें आर्य समाज के नियमों का पालन करना होगा।
खबरें और भी हैं...