पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Mustard Crop Falls Due To Rain And Partial Hail Storm With Strong Wind Loss Due To Laying Of Wheat

तेज हवा के साथ बारिश और आंशिक ओलावृष्टि से सरसों की फसल झड़ी, गेहूं बिछने से नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपमंडल में बुधवार शाम को हुई तेज हवा के साथ बारिश व आंशिक ओलावृष्टि से सरसों के पके खेतों में नुकसान हुआ है वहीं गेहूं की फसल भी बीत जाने से फसलें प्रभावित हुई है इसके चलते किसानों ने प्रशासन व सरकार से खेतों का निरीक्षण करते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है. इसके लिए किसान आज एकजुट होकर सिरसा में डीडीए से मुलाकात भी करेंगे।

गांव गोरीवाला, रामपुरा विश्नोईयां, रताखेड़ा, राजपुरा, भारुखेड़ा, रामगढ़ व अन्य गांवों के किसान कुलदीप बिश्नोई, अमरीक, मनु, रामनिवास भादू, गुरसेवक, बलवंत सिंह, विनोद चौटाला व अन्य ने बताया कि उनको खेतों में बुधवार देर शाम को हुई बारिश में आंशिक ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार को किसान खेतों में पहुंचे तो गेहूं की फसल बिछी हुई थी और सरसों की पक्की हुई फलियों में से बारिश व ओले गिरने से सरसों के दाने झड़ चुके हैं। इससे फसल को काफी नुकसान हुआ है और किसानों की सरसों की पकी हुई फसल में उत्पादन प्रभावित होगा। इसी प्रकार गेहूं की पकी हुई फसल भी तेज हवा के साथ चली तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान खेतों में भी जाने से भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसलों में हुए नुकसान के बारे में कृषि विभाग को सूचना दी है वहीं अपने बीमित रकबा के बारे में बैंक से फार्म भरकर कृषि विभाग को मुआवजे के लिए देने का फैसला लिया है जिसके तहत आज किसान डीडीए से मुलाकात करेंगे और अपनी शिकायतें व मांग पत्र भी सौंपेंगे।

उपमंडल में गुरुवार रात 8 बजे एक बार फिर बारिश हुई और कुछ एरिया में 5 से 8 एमएम बारिश होने के चलते फसलों में नुकसान की स्थिति बनी हुई है। कई खेतों में पानी भर जाने के बाद हवा चलते ही फसल बिछती जा रही है और इसके चलते सरसों के साथ-साथ गेहूं की फसल भी बड़े स्तर पर प्रभावित हो रही है। किसान ओमप्रकाश अबूबशहर, कुलविंदर सिंह लोहगढ़, इकबाल सिंह, वीर सिंह दीवान खेड़ा, शिवराज सिंह ने किसानों ने बताया कि व्यापक एरिया में हवा के साथ होने वाली बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है व कृषि अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...