पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News My Daughters Are Also Guarding The Border Of The Country

देश की सीमा की रखवाली भी कर रही हैं म्हारी बेटियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राई | ताऊ देवीलाल राजकीय महिला काॅलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज मलिक ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। देश की सीमा पर भी म्हारी बेटियां सेवाएं दे रही है। बेटियों आज हर क्षेत्र में पहचान बना रही है। लोगों को चाहिए कि वे बेटियों को बराबर का हक दें। वे महिला कॉलेज में महिला दिवस पर संबोधित कर रही थी। मलिक ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। ऐसे में लोगों का फर्ज बनता है कि बेटियों को भी बेटों की तरह से ही सुविधाएं दे। जिससे वे भी कामयाब होकर अपना व समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज बेटियां सेना भी ज्वाइन कर रही हंै।
खबरें और भी हैं...