- Hindi News
- National
- Pehowa News Haryana News Mya Ji Asi Servant Devotees Come To Worship You
मैया जी असी नौकर तेरे भजन पर झूमे भक्त
शाहाबाद। श्री मारकंडेश्वर देवी मंदिर गुमटी में माथा टेकते श्रद्धालु।
शाहाबाद | श्री मारकंडेश्वर देवी मंदिर गुमटी में माता प्रकाश देवी की 16वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय श्री महासरस्वती महायज्ञ का समापन बीती रात हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए महासरस्वती महायज्ञ में आहुतियां डाली। जागरण की रात महारानी के साथ में भक्त जगदीश लाल, गुलशन मयूर, संजय सपड़ा, लखविंद्र लक्खा, सुरेंद्र बतरा सहित अनेक कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया। गुलशन ने मैया जी असी नौकर तेरे भजन सुना कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। माता देवा ने कहा कि अगर सच्चे मन से महामाई को स्मरण किया जाए तो माता किसी न किसी रूप में आकर अपने भक्तों को दर्शन देती है। उन्होंने कहा कि मंदिर में माथा टेककर श्रद्धालुओं ने अपने मन की मुरादें मांगी। देवा माता ने कहा कि महामाई सभी की मुरादें पूरी करती है। इस उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर माता जागो, श्यामसुंदर, सुरेंद्र वैद्य, नरेंद्र कुमार, कमल, राजेश शर्मा, सतीश कामरा, मदनमोहन शर्मा, हरीश भाटिया, प्रिंस सचदेवा, श्रीनिवास, अनिल शर्मा, सतपाल, सोनू सेतिया सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।