- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Namita International Honored Pride Women39s Award
नमिता इंटरनेशनल प्राइड वुमेन अवाॅर्ड से सम्मानित
करनाल में आयोजित कार्यक्रम में एंटी करप्शन फाउंडेशन अॉफ इंडिया संस्था ने जेसीआई गोहाना स्टार महिला विंग की चेयरपर्सन नमिता मेहता को आठ मार्च इंटरनेशनल प्राइड वुमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोड़ा ने दिया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा और समाज के प्रति किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दिया गया। सोमवार को शहर में पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों ने नमिता मेहता को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनाली शर्मा, राखी बक्शी, नीतू आहूजा आदि शामिल थी।
गोहाना. स्टार महिला विंग की चेयरपर्सन नमिता मेहता को सम्मानित करते हुए।