- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Nandasala Made By Cm Declaration Starts Cattle Catch Campaign Will Run On Monday Dc Instructions Deliver Animals To Cattle Only After Fodder Arrangements
सीएम घोषणा से बनी नंदीशाला शुरू, सोमवार को चलेगा पशु पकड़ो अभियान डीसी के निर्देश: चारे की व्यवस्था के बाद ही पशुओं को पहुंचाएं गोशाला
सीएम घोषणा के तहत जिला के गांव केलनियां में 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी नंदीशाला अब शुरू हो गई है। नगर परिषद ने सामाजिक संस्था फार्मर पराली सॉल्यूशन वेलफेयर ट्रस्ट को नंदीशाला के संचालन की जिम्मेदारी साैंप दी है। डीसी ने निर्देश दिए हैं कि पहले पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए, उसके बाद अभियान चलाकर पशुओं को नंदीशाला पहुंचाया जाए। अब नगर परिषद प्रशासन सोमवार से आवारा पशु पकड़ो अभियान चलाएगा।
जिला के गांव केलनियां में 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी नंदीशाला तो तैयार हो गई लेकिन इसे संभालने के लिए कोई संस्था आगे नहीं आ रही थी। इस कारण चार माह से तैयार नंदीशाला पर ताला लटका था। अब सामाजिक संस्था फार्मर पराली सोल्यूशन वेल्फेयर ट्रस्ट इस नंदीशाला को संभालने और इसका संचालन करने के लिए आगे आ गया है। संस्था और नगर परिषद के बीच इसका अनुबंध हो गया है। अनुबंध होने के बाद अब नगर परिषद ने संस्था को नंदीशाला की जिम्मेदारी सौंप दी है। सामाजिक संस्था ही अब नंदीशाला का संचालन करेगी।
सोमवार से चलेगा शहर में पशु पकड़ो अभियान
नगर परिषद की ओर से अब शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इन पशुओं को नंदीशाला पहुंचाया जाएगा ताकि शहर में ये पशु हादसों का कारण न बनें। हालांकि नगर परिषद पहले ही अभियान चलाने को तैयार था लेकिन डीसी ने आदेश दिए हैं कि पहले नंदीशाला में पशुचारे की व्यवस्था की जाए ताकि कहीं ऐसा न हो, आवारा पशुओं को नंदीशाला पहुंचा दिया जाए और पशुचारे की व्यवस्था ही न हो। इसलिए अब नगर परिषद की ओर से सोमवार से अभियान चलाकर पशुओं को केलनियां की नंदीशाला पहुंचाया जाएगा।
केलनियां गोशाला में ये सुविधाएं
{करीब 6 एकड़ में बनकर तैयार हुई नंदीशाला में साढ़े 4 एकड़ में तीन शैड, खुला मैदान, चिकित्सालय और कमरे बनाए गए हैं।
{डेढ़ एकड़ में चारा के लिए व्यवस्था की गई है।
{खुला मैदान भी छोड़ा गया है ताकि दिन के समय पशुओं को बाहर छोड़ा जा सके।
{रात, बरसात या सर्दी के समय पशुओं को तीन बड़े हॉल में रखा जाएगा।
नंदीशाला हैंडओवर कर दी है, अब अभियान चलाएंगे
नंदीशाला के संचालन की जिम्मेदारी सामाजिक संस्था को दे दी है। अब हम शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को नंदीशाला पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। सोमवार से अभियान चलाकर पशुओं को नंदीशाला में आसरा दिया जाएगा।’’ - जोगेंद्र सिंह, चीफ सेनेटरी ऑफिसर, नगर परिषद, सिरसा।
जिले के आंकड़ों पर एक नजर
{जिले में कुल गांव : 340
{जिले में कुल गोशाला : 84
{जिला में पशुबाड़े : 60
{शहर की सबसे बड़ी गोशाला में 2500 से अधिक गोवंश।
{सिटी में केवल दो गोशाला।
{जिले में बेसहारा गोवंश की संख्या: 6 हजार से अधिक।
{शहर में ही करीब 3 हजार आवारा सांड सड़कों पर घूम रहे हैं।
{आर्य समाज रोड पर स्थित कूड़ा एकत्रीकरण प्वाइंट के पास आवारा पशुओं का जमघट शाम होते ही लगता है जिसमें 200 से अधिक पशु विचरण करते हैं।
{शहर के पॉश एरिया हुडा सेक्टर-20 के पार्क के पास भी आवारा पशु रात को सड़कों पर आ जाते हैं।
{शहर की अनाज मंडी में आवारा पशु आपस में लड़ते हैं जिस कारण हादसों का भय रहता है।
{सब्जी मंडी में भी आवारा पशुओं के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल होता है।
{रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा रोड के आसपास भी आवारा पशुओं के कारण खराब स्थिति रहती है।
{नोहरिया बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, भादरा बाजार, बेगू रोड स्थित गोल डिग्गी चौक, पेपर मिल के पास, गोशाला रोड, जंडवाला मोहल्ला में भी आवारा पशुओं की भरमार है।
जानिए शहर में यहां-यहां रहता है आवारा पशुओं का जमघट