नंदीशाला का विधायक ने लिया जायजा
जाखनदादी स्थित शिव भोले नंदीशाला में बरसात के कारण दलदल से पशु बेहाल हैं। नंदीशाला कमेटी ने मामले से प्रशासन को अवगत करवाया है। मामले का पता चलने पर विधायक लक्ष्मण नापा मौके पर पहुंचे। विधायक के साथ प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भजनदास, नगरपालिका सचिव महावीर प्रसाद, नगरपालिका चेयरमैन बलजिंद्र कौर, जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिगंला भी मौजूद थे। कमेटी प्रधान बलविंद्र सिंह, सचिव विक्की मोंगा, गिरधारी लाल ने कहा कि नंदीशाला में 800 से ज्यादा पशु हैं। नंदीशाला में बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। बरसात के दौरान नंदीशाला के अलावा आसपास के खेतों का पानी भी नंदीशाला में घुस जाता है। पानी के कारण नंदीशाला में दलदल बनी हुई है।