- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Nap Cut 10 Invoices Of Shopkeepers Under Polythene Removal Campaign
नप ने पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 10 दुकानदारों के काटे चालान
नगर परिषद की टीम ने शहर में पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया। जिसके तहत दस दुकानदारों के चालान काटे गए। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक अजायब सिंह के दिशा निर्देशन में सफाई दरोगा बलजीत, कर्मवीर, सुभाष व पाला आदि ने हिसार रोड व रेलवे रोड पर चलाए गए अभियान के तहत दस दुकानों पर दबिश दी। नप की टीम को देखकर अनेक दुकानदारों ने अपने यहां रखे पॉलीथिन को हटा लिया तथा उनके स्थान पर कपड़े, जूट व कागज से बैग रख लिए। दस दुकानदारों के यहां मिले पॉलीथिन के कारण उनके चालान काट दिए।
करीब 15 किलो पॉलीथिन भी जब्त कर लिया गया। उनसे मिले पॉलीथिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
नहीं हुआ कहीं भी विरोध : सफाई निरीक्षक अजायब सिंह ने बताया कि अभियान के तहत कहीं पर भी कोई विरोध नहीं हुआ लेकिन होलसेलरों या फेक्टरियों में पॉलीथिन बनाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग दुकानदारों ने की।
टोहाना। हिसार रोड पर एक फल विक्रेता का पॉलिथीन प्रयोग करने पर चालान काटते सफाई निरीक्षक अजायब सिंह