पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Nap To Collect Fines Ranging From 250 To Two Thousand Rupees From People Who Spread Dirt

गंदगी फैलाने वाले लोगों से 250 से लेकर दो हजार रुपए तक जुर्माना वसूलेगी नपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | नगरपालिका रादौर ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत खुले में गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। अब गंदगी फैलाने वाले लोगों से 250 से दो हजार रुपए तक जुर्माना वसूलेगी। वहीं खुले में शौच करने वाले व्यक्ति से 50 से 250 रुपए तक का जुर्माना किया जाएगा। वहीं सड़कों, दुकानों व गलियों में मलबा डालने वाले लोगों पर नपा एक हजार रुपए जुर्माना करेगी। नपा अजय कुमार वालिया ने बताया कि नपा की ओर से शहर में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर के बहुत से लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए नपा की टीम बनाई गई है। यह टीम शहर के मेन बाजार व अन्य मोहल्लों में घूमकर साफ सफाई का निरीक्षण करेगी। इस दौरान बाजारों में या मोहल्ले में गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर संदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अमित सैनी, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र छोटाबांस, बरखाराम सैनी व राजू मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...