पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News National Conference Of Aggarwal Samaj To Be Held In Mumbai On 14th Representatives From All Over The Country

अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन 14 को मुंबई में, देशभर से जाएंगे प्रतिनिधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन 14 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर मंथन होगा। समारोह में वरिष्ठ सामाजिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अग्रवाल रतन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता व अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज का यह राष्ट्रीय महा सम्मेलन मुंबई के श्री लक्ष्मी माता अग्रोहा विकास ट्रस्ट परिसर में होगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा करेंगे।

खबरें और भी हैं...