पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News National Lock Court To Be Held On April 11

राष्ट्रीय लाेक अदालत 11 अप्रैल को लगेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 11 अप्रैल को न्यायिक परिसर यमुनानगर में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्याय दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्षता जिला सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल करेंगे। सभी न्यायालयों में लंबित केसों का दोनों पक्षों की आम सहमति से निपटान करने का प्रयास किया जाएगा। क्रिमिनल कम्पाउंडेबल, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, वाहन दुर्घटना क्लेम, वैवाहिक विवाद, श्रमिकों से जुड़े केसों, भूमि अधिग्रहण, बिजली व पानी के बिलों, कर्मचारियों से संबंधित मामलों, राजस्व व अन्य प्रकार के सिविल केसों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में अपने मामलों का निपटान करा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...